{"_id":"5dbebb638ebc3e93b9525121","slug":"himachali-athlete-seema-won-gold-madel-at-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की उड़नपरी सीमा ने आंध्रप्रदेश में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की उड़नपरी सीमा ने आंध्रप्रदेश में जीता गोल्ड मेडल
Mon, 04 Nov 2019 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
सीमा
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की चंबा की रहने वाली उड़नपरी सीमा ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दो नवंबर से छह नवंबर तक आंध्र प्रदेश के गंटूर में आयोजित 35वीं नेशनल जूनियर एथ्लेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अंडर-20 वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में यह उपलब्धि सीमा ने हासिल की है।
विज्ञापन
इस दौड़ को सीमा ने 17 मिनट तीन सेकेंड में पूरा किया। सीमा की इस उपलब्धि पर जिला चंबा में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि सीमा जिला चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव रेटा की रहने वाली है। अब तक सीमा ने 20 राष्ट्रीय स्तर के पदक, एक एशिया स्तर का पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन
साथ ही चार बार अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। सीमा के नाम नेशनल स्तर पर चार रिकॉर्ड दर्ज है। गटूंर में भी मात्र दो सेकेंड से सीमा चूक गई, अन्यथा एक ओर रिकॉर्ड सीमा के नाम होता। वर्तमान में सीमा नैशनल ऐथलैटिक्स अकादमी भोपाल मध्य प्रदेश में प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन
अकादमी में विदेशीय कोच हुगो वैनडेन ब्रॉक से प्रशिक्षण ले रही है। जो केन्या के रहने वाले हे। सीमा ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता तथा भाइयों के अलावा अपने कोच हुगो वैनडेन ब्राक को दिया है।