फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal won national women kabaddi championship

हिमाचल की टीम ने जीती राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप, खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Mon, 08 Jan 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
himachal won national women kabaddi championship

हैदराबाद में आयोजित 65वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप जीतकर हिमाचल की टीम बिलासपुर पहुंची। यहां टीम का भव्य स्वागत किया गया। सदर विधायक सुभाष ठाकुर सहित हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


लड़कियों की टीम गोल्ड मेडल व ट्रॉफी लेकर बिलासपुर बस अड्डा के पास पहुंची। जहां उनका ढोल व फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। सदर विधायक ने टीम की सभी खिलाड़ियों को मालाएं पहनाईं।
विज्ञापन


बस अड्डे से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में रैली निकाली गई, जिसमें साई हॉस्टल के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। हिमाचल की लड़कियों ने पिछले 39 वर्षों से विजेता रही रेलवे की टीम को 38-25 अंक से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं टीम के सदस्य

himachal won national women kabaddi championship

टीम में निधि शर्मा व पूजा ठाकुर (बिलासपुर), प्रियंका नेगी, ललिता, पुष्पा (सिरमौर), राजेंद्र कौर, निर्मला व ज्योति (सोलन), देविका (शिमला), सारिका व भावना (मंडी) तथा कविता ठाकुर (कुल्लू) शामिल रहीं। टीम की कप्तानी पूजा ठाकुर को सौंपी गई थी।

सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए जाएंगे। जिसके जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बातचीत की जाएगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार नीटू, महासचिव रतन लाल, उपप्रधान विनय बगनाल, कोषाध्यक्ष जय चौहान, सह-सचिव कविराज व अविनाश चौहान, चंडीगढ़ एसोसिएशन के प्रधान हेमराज, महासचिव संजीव व सह-सचिव अश्वनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed