{"_id":"596721e94f1c1b641a8b47c9","slug":"himachal-women-shweta-singh-in-haut-monde-mrs-india-worldwide","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वियतनाम में प्रतिभा दिखाएगी हिमाचल की बेटी श्वेता सिंह ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
अब वियतनाम में प्रतिभा दिखाएगी हिमाचल की बेटी श्वेता सिंह
विशाल आनंद/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं का जीवन विवाह के बाद घर की चहारदिवारी में ही सिमट के नहीं रह जाना चाहिए, उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए। राहें जितनी भी मुश्किल भरी क्यों न हों, सच्ची लगन और जज्बे के साथ कुछ भी नामुमकिन नहीं है। ऐसी करके दिखाया है डलहौजी की श्वेता सिंह ने।
विज्ञापन
पेशे से अध्यापिका श्वेता सिंह हॉट मोंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड सीजन 7 में अब वियतनाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। 28 जुलाई से वियतनाम में ग्रूमिंग राउंड शुरू होगा। श्वेता सिंह इस प्रतियोगिता में टॉप 50 में हैं और उत्तर भारत में टॉप 15 में स्थान बनाया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल से केवल श्वेता सिंह ही एकमात्र प्रतिभागी हैं, जो प्रतियोगिता में स्थान बना पाई हैं।
विज्ञापन
श्वेता सिंह ने बताया कि पूरे भारत से लगभग 1500 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था और इसके ऑडिशन पूरे भारत में हुए थे । इसमें विश्व भर से एनआरआई महिलाओं ने भी भाग लिया था। इनमें से अब श्वेता सिंह टॉप 50 में आई थी और उत्तर भारत में श्वेता ने टॉप 15 में स्थान बनाया। श्वेता ने बताया कि इस दौरान कुल चार राउंड हुए।
विज्ञापन
अब श्वेता वियतनाम में 28 जुलाई से इस प्रतियोगिता में होने वाले अगले मुकाबले के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। श्वेता ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान उन्हें उनके परिवार का बहुत ही सहयोग मिला और अब उन्हें हिमाचल की जनता का सहयोग चाहिए । जब 27 जुलाई से तीन अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू होगी।
उन्होंने हिमाचल की जनता से उस दौरान उन्हें मिसेज पॉपुलर टाइटल के लिए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। श्वेता की इस उपलब्धि से उसके पति हरप्रीत मोनू और सास विजिंदर कौर काफी खुश हैं। वे श्वेता के फाइनल राउंड के जीतने की कामना कर रहे हैं।