{"_id":"5b7bff8142c792464d1bacd8","slug":"himachal-theater-personality-rewat-ram-selected-for-national-talent-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के रंगकर्मी रेवत को नेशनल टैलेंट स्कॉलरशिप","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के रंगकर्मी रेवत को नेशनल टैलेंट स्कॉलरशिप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 21 Aug 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू से जुड़े युवा रंगकर्मी रेवत राम उर्फ विक्की को नेशनल टैलेंट स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। भुंतर स्थित जमोट गांव में नाथी देवी और खेख राम के घर जन्मे रेवत राम पिछले छह वर्षों से एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन से जुडे़ हैं।
विज्ञापन
वह अपने गुरू प्रसिद्ध रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर से अभिनय की बारीकियां सीख रहे हैं। रेवत को थियेटर के लिए स्कॉलरशिप मिलना कुल्लू ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। हिमाचल से इस वर्ष राष्ट्रव्यापी प्रतियोगियों के साक्षात्कार के बाद इस स्कॉलरशिप के लिए एकमात्र रेवत को ही चुना गया है।
विज्ञापन