{"_id":"596902594f1c1b5e248b463f","slug":"himachal-shalu-and-laxmi-in-pesapallo-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिनलैंड में वर्ल्ड कप खेलेंगी हिमाचल की दो बेटियां","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
फिनलैंड में वर्ल्ड कप खेलेंगी हिमाचल की दो बेटियां
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 15 Jul 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के गिरिपार क्षेत्र की लक्ष्मी और शालू शर्मा पेसापालो में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खिलाड़ियों का पेसापालो विश्व कप में चयन हुआ है। वर्ल्ड कप का आयोजन 20 से 24 जुलाई तक फिनलैंड के टुर्कू में होगा। इन खिलाड़ियों ने सभी चार इंडिया टीम प्रशिक्षण कैंपों में भाग लिया था। अब दोनों खिलाड़ी 18 जुलाई को छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से फिनलैंड के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत करते हुए गिरिपार की दोनों होनहार खिलाड़ियों लक्ष्मी शर्मा और शालू शर्मा ने कहा कि उनका सपना पूरा हो रहा है। विश्वकप पेसापालो इंडिया टीम में बेहतर खेल प्रदर्शन का प्रयास होगा। 9वें सीनियर-मिक्स इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
पेसापालो खिलाड़ी लक्ष्मी और शालू ने बताया कि उनका वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटता नजर आ रहा था। इसके के लिए उन्हें आर्थिक दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन एसडीएम पांवटा एचएस राणा, विधायक पांवटा विस क्षेत्र चौधरी किरनेश जंग, पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी, हिमाचल यूथ ब्रिगेड पांवटा और एमओ सिरमौर सुरेश भारद्वाज तथा हिमाचल पेसापालो संघ ने उनकी आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
उन्होंने सहयोग करने वालों का आभार प्रकट किया है। विधायक पांवटा विस क्षेत्र चौधरी किरनेश जंग और एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। पेसापालो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सिरमौर की बेटियां देश का नाम रोशन करेंगी।