{"_id":"5daeb3378ebc3e012f282495","slug":"himachal-s-son-won-silver-medal-in-national-body-building-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के बेटे ने जीता रजत पदक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के बेटे ने जीता रजत पदक
Tue, 22 Oct 2019 01:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के चंबा विधानसभा क्षेत्र की सुंगल पंचायत के ध्रुव शर्मा पुत्र टेकचंद शर्मा ने लुधियाना में राष्ट्रीय स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले व गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
ध्रुव शर्मा ने पंजाब कृषि विवि में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इससे पूर्व 30 सितंबर को आयोजित मिस्टर हिमाचल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी वह पहले नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन
ध्रुव शर्मा ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई बाल विद्यालय चंबा से पूरी करने के बाद बीटेक की डिग्री जिला सोलन स्थित विवि से हासिल करने की। इसके बाद बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पिछले तीन साल से हिस्सा ले रहे हैं। जिसका नतीजा है कि आज वह अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन