{"_id":"5f7f3f2e9e5ae57ed20df9c4","slug":"himachal-s-nidhi-dogra-created-world-record-in-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की निधि डोगरा ने योग में बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की निधि डोगरा ने योग में बनाया विश्व रिकॉर्ड
Thu, 08 Oct 2020 10:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
निधि डोगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर की निधि डोगरा ने एक बार फिर वर्ल्ड बुक ऑफ योगा रिकॉड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। निधि डोगरा ने 13 सितंबर, 2020 को एबीबाईएम की ओर से आयोजित ऑनलाइन वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें निधि डोगरा ने 1 मिनट में हैंड स्टैंड में 35 विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। निधि डोगरा इससे पहले भी 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं। यह निधि डोगरा का तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
निधि डोगरा जिला हमीरपुर की तहसील सुजानपुर के चौरी खियूदं की रहने वाली हैं। निधि की आयु 11 वर्ष है। योग की शिक्षा निधि अपने पिता शशि कुमार से प्राप्त कर रही हैं। शशि कुमार रावमापा चौरी में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड की सॉफ्ट कॉपी प्राप्त हुई तो निधि डोगरा के घर और गांव में खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने बेटी को भविष्य में भी अपने इस कार्य को पूरी निष्ठा से करने तथा इसी प्रकार अपने जिला, प्रदेश, देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन