फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's daughter Shukla Bharti became Lieutenant in indian Army

हिमाचल की बेटी शुक्ला भारती सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

Tue, 29 Jan 2019 07:22 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 29 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Himachal's daughter  Shukla Bharti became Lieutenant in indian Army

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पिछड़ी पंचायत करेरी के बौंठू गांव की शुक्ला भारती ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इलाके का नाम रोशन किया है। भारती ने मिलिट्री अस्पताल मेरठ (उत्तर प्रदेश) में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


भारती की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि करेरी पंचायत में आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण उसके पिता प्राथमिक शिक्षक चुनी लाल बेदी बच्चों की पढ़ाई के लिए धर्मशाला शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन


उसके बाद शुक्ला भारती ने डीएवी स्कूल कोतवाली बाजार से मैट्रिक, केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट से मेडिकल और नॉन मेडिकल जमा दो की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बीएससी नर्सिंग की चार वर्षीय डिग्री आईजीएमसी शिमला से करने के बाद दिल्ली में निजी अस्पताल में दो साल तक सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एसएससी की एमएनएस परीक्षा पास कर सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। लेफ्टिनेंट शुक्ला के पिता चुनीलाल बेदी वर्तमान में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नड्डी में मुख्य शिक्षक हैं, जबकि माता उजाला भारती गृहिणी हैं।

लेफ्टिनेंट शुक्ला भारती ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहनों और अध्यापकों को दिया है। बेदी एक एक बेटी दिव्य भारती एचडीएफसी बैंक रोहिणी


दिल्ली में वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर सेवाएं दे रही हैं, जबकि शामली भारती जेएन इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर (मंडी) में बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि बेटा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed