{"_id":"5c74f899bdec227367367c76","slug":"himachal-s-daughter-nisha-topper-in-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटी निशा पंजाब विवि में टॉपर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की बेटी निशा पंजाब विवि में टॉपर
Thu, 28 Feb 2019 11:07 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के बद्दी की छात्रा निशा चौधरी पुत्री अरुण कुमार ने बीएससी माइक्रोबायोलोजी एंड फूड टेक्नोलॉजी के पांचवें सेमेस्टर में पूरे पंजाब विवि में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निशा के पिता अरुण कुमार बरोटीवाला के प्रसिद्ध स्टीलबर्ड हाईटैक इंडिया लिमिटेड में महाप्रबंधक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आज तक का पर्यावरण विषय में जो सर्वाधिक अंक लेने का रिकॉर्ड था, वह निशा ने तोड़ दिया है। प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के छात्र पंजाब विवि में टॉप कर रहे हैं।
विज्ञापन
निशा ने 88 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि निशा ने यह उपलब्धि अपने गुरुजनों के सानिध्य, कडे़ परिश्रम से हासिल की है। वह ग्लोबल वार्मिंग और बिगड़ते पर्यावरण पर भी शोध करना चाहती है।
विज्ञापन
इस होनहार छात्रा की उपलब्धि पर बीबीएन की सामाजिक संस्थाओं तथा अमरावती कॉलोनी के लोगों ने हर्ष जाहिर करके उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।