{"_id":"5a9cfa994f1c1ba32a8baade","slug":"himachal-police-jawan-jaivanti-kashyap-won-bronze-medal-in-world-taekwondo-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पुलिस की जवान ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाया नाम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल पुलिस की जवान ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाया नाम
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पुलिस की जवान जयवंती कश्यप ने एक बार फिर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाया है। जयवंती ने मलयेशिया में आयोजित मलयेशिया ओपन वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
जिला सिरमौर के राजगढ़ की जयवंती कश्यप ने 67 से 73 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। अब जयवंती का सपना है कि वह एशियन गेम्स और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करें, ताकि वह देश के लिए मेडल ला सकें। इसके लिए वे खूब मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
जयवंती कश्यप हिमाचल की एकमात्र ताइक्वांडो खिलाड़ी जो मलयेशिया ओपन चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 5 मार्च तक चल रही है। इसमें एक बार फिर जयवंती ने इंडिया के लिए कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
इससे पहले जयवंती ने 16 से 19 फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित 6वीं वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। एक पखवाड़े के भीतर देश के लिए दूसरा पदक जीतने पर जयवंती बेहद खुश हैं।
प्रदेश पुलिस की फर्स्ट बटालियन जुन्गा में कांस्टेबल जयवंती कश्यप सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के कोटब गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता शोभीराम और माता द्रोपदी के घर जन्मीं जयवंती की प्राथमिक शिक्षा हाब्बन में हुई।
इसके बाद सीसे स्कूल फागू से जमा दो और पीजी कॉलेज सोलन में ग्रेजुएशन और एनआईआईटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है। खेलों का शौक बचपन से था। वर्ष 2013 में पुलिस में भर्ती होने के बाद उन्होंने ताइक्वांडो को भी जारी रखा।
सितंबर 2017 में श्रीनगर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में भी जयवंती ने कांस्य पदक हासिल कर यूएई का मार्ग प्रशस्त किया। पिछले करीब पांच माह से जयवंती चंडीगढ़ में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं।