{"_id":"5d08e8738ebc3e746c24b53d","slug":"himachal-monika-wins-mrs-india-india-tourism-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की मोनिका ने जीता मिसेज इंडिया टूरिज्म का खिताब","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की मोनिका ने जीता मिसेज इंडिया टूरिज्म का खिताब
Wed, 19 Jun 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
मोनिका शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा जिले की मोनिका शर्मा ने मुंबई में हुए मिसेज इंडिया आईएम पावरफुल-2019 ब्यूटी कांटेस्ट में मिसेज इंडिया टूरिज्म का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता एक्टर फाइनांस मॉडलिंग एंड रूमिंग एजेंसी चंडीगढ़ की ओर से मुंबई में 14 से 16 जून तक हुई।
विज्ञापन
इसमें देश के कई राज्यों से 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 25 प्रतिभागी फाइनल में पहुंची थीं, जिसमें जिला कांगड़ा के मझैरना गांव की निवासी मोनिका शर्मा भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
इससे पहले मोनिका शर्मा पिछले साल हिमालयन डायमंड एकेडमी की ओर से मनाली में आयोजित मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता-2018 की विजेता भी रह चुकी हैं।
माता रक्षा देवी और पिता स्वर्गीय खुशीराम निवासी लंबागांव के घर जन्मी मोनिका शर्मा की शादी 2005 में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक एवं कलाकार धीरज शर्मा के साथ हुई थी। मोनिका शर्मा का बेटा सुनंदल(13) बैजनाथ के निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
मोनिका ने अपने पति को प्रेरणास्त्रोत बताया। शादी के बाद पति ने ही ऐसे मंचों पर जाने के लिए प्रेरित किया। मोनिका का कहना है कि महिला सशक्तीकरण उनका मुख्य उद्देश्य है। अब वह अगले साल दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।