{"_id":"5a16bb504f1c1b86698bd569","slug":"himachal-mandi-shailja-sub-lieutenant-in-indian-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा भारतीय सेना में कैप्टन, अब बेटी बनी सब लेफ्टिनेंट","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बेटा भारतीय सेना में कैप्टन, अब बेटी बनी सब लेफ्टिनेंट
बलविंद्र सोढी/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी की नबाही निवासी शैलजा राणा ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 22 नवंबर को भारतीय नौ सेना अकादमी अजीमाला में भव्य पासिंग परेड में अंतिम पग लेकर सेना में कमीशन प्राप्त किया है।
विज्ञापन
भव्य समारोह में युवा होनहार को माता मीना राणा, पिता कैप्टन एचएस राणा और भाई कैप्टन आशीष राणा ने कंधों पर स्टार लगाकर उसे मां भारती की सेवा करने के लिए शुभ आशीर्वाद दिया। सब लेफ्टिनेंट शैलजा के पिता कैप्टन एचएस राणा सुंदरनगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एनसीसी अधिकारी हैं।
विज्ञापन
माता मीना राणा गृहिणी और भाई कैप्टन आशीष राणा भारतीय सेना में कार्यरत है। बेटे के भारतीय सेना में कैप्टन और बेटी के भारतीय नौ सेना में सब लैफ्टिनेंट बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी के सब लेफ्टिनेंट बनने के उपरांत पिता कैप्टन एसएस राणा ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन
उन्हें बच्चों की उपलब्धि पर बेहद गर्व है। शैलजा की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी हमीरपुर में हुई है। सुंदरनगर से दसवीं और महावीर पब्लिक स्कूल जमा दो की पढ़ाई करने के बाद बी-टेक और उसके बाद एमटेक की पढ़ाई की। उसके बाद वह पीएचडी कर रही थी।
इसी दौरान एसएसबी भोपाल से उसका भारतीय नौ सेना के लिए सिलेक्शन हो गया और 22 नवंबर को उसने नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट की कमीशन पास कर अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली। इस उपलब्धि पर उसकी दादी जानकी देवी, परिवार व ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी है।