{"_id":"5a192d1f4f1c1b001c8b4ef5","slug":"himachal-hamirpur-swapnil-selected-sub-lieutenant-in-indian-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन किया नाम, नौसेना में अफसर बना सुजानपुर का स्वप्निल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
रोशन किया नाम, नौसेना में अफसर बना सुजानपुर का स्वप्निल
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला हमीरपुर के सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ के निवासी स्वप्निल ठाकुर ने माता-पिता के साथ जिले का नाम रोशन किया है। स्वप्निल का चयन नौसेना में बतौर सब लेफ्टिनेंट हुआ है। सुजानपुर के इस युवा ने भारतीय नौसेना अकादमी से पासिंग आउट परेड के बाद सब लेफ्टिनेंट का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
इस समारोह में उसके माता-पिता और उसकी नानी ने उसके कंधों पर स्टार लगाकर उसे आशीर्वाद दिया। स्वप्निल की माता डॉ. विभा ठाकुर थुरल कॉलेज में कार्यकारी प्राचार्य हैं और पिता डॉ. जितेंद्र ठाकुर भी इस महाविद्यालय में प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
स्वप्निल बहन सुनिष्का ठाकुर का भी चयन इसी वर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में हुआ है। स्वप्निल ने प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से प्राप्त की है।
विज्ञापन
उसके बाद दसवीं तक की शिक्षा डलहौजी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। बीटेक की डिग्री एसआरएम विश्वविद्यालय दिल्ली से प्राप्त की है। स्थानीय लोगों ने स्वप्निल को सब लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई दी है। वहीं, स्वप्निल के पैतृक गांव संधोल में भी खुशी का माहौल है।