{"_id":"598ef9d94f1c1b36548b4cd6","slug":"himachal-hamirpur-bavin-attri-second-runner-up-in-miss-and-mr-teen-india-finale","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्टर टीन इंडिया फिनाले में देवभूमि के गबरू ने रोशन किया नाम ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मिस्टर टीन इंडिया फिनाले में देवभूमि के गबरू ने रोशन किया नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 12 Aug 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला हमीरपुर के बेविन अत्री ने 20वें मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया के फिनाले में दूसरे रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। बेविन एली क्लब 20वें मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया के मुकाबले में प्रदेश से भाग लेने वाले एकमात्र प्रतिभागी रहे।
विज्ञापन
इस प्रतिस्पर्धा के फाइनल मुकाबले के लिए पूरे देश से 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। बेविन ने पहले दो राउंड अपनी प्रतिभा के बलबूते पास किए। पहले दो राउंड के बाद पांच प्रतिभागी प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद शेष बचे दस प्रतिभागियों के बीच दो और राउंड हुए। इनमें प्रतिभागियों ने मॉडलिंग का प्रदर्शन किया और उनके आईक्यू लेवल का परीक्षण प्रश्रों के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन
इसमें भी बेविन पास हुए व अंतिम पांच में अपनी जगह बनाई। अंतिम पांच प्रतिभागियों के बीच हुई प्रतियोगिता में बेविन तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बॉलीवुड के टीनू आनंद, अयूब खान, सरमन जोशी व मुकुल देव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
बेविन के पिता अमरजीत अत्री राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में समाजशास्त्र के प्रवक्ता हैं। वहीं माता संतोष कुमारी हैं। बेविन ने उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और गुरु को दिया है।