{"_id":"5fa6b38d8ebc3e9bdf4628b3","slug":"himachal-ankita-of-himachal-got-second-position-in-srf-phd-entrance-test-nationwide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अंकिता का एसआरएफ पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल: अंकिता का एसआरएफ पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान
Sat, 07 Nov 2020 08:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर की अंकिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले के लंबलू गांव से संबंध रखने वाली अंकिता ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित एसआरएफ पीएचडी (कृषि वानिकी) प्रवेश परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के चलते अब अंकिता का चयन ऑल इंडिया सीनियर रिसर्च फेलोशिप (एसआरएफ) में पीएचडी के लिए हुआ है। अंकिता की इस उपलब्धि से इलाके में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
इससे पूर्व वर्ष 2018 में नौणी विश्वविद्यालय सोलन से बीएससी ऑनर्स फॉरेस्टी करने के पश्चात उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस की ओर से करवाई गई एमएससी की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित आईसीएआर जेआरएफ 2020 में उन्होंने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया तथा उनका चयन पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में हुआ।
विज्ञापन
इसी साल एमएससी की पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने हिसार कृषि विवि हरियाणा की पीएचडी परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। लेकिन अब उनका चयन आईसीएआर सीनियर रिसर्च फेलोशिप (एसआरएफ) में हो गया है। अंकिता के पिता रक्षपाल आर्युर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पंधेड़ में फार्मासिस्ट हैं और माता सुनीता देवी गृहिणी। अंकिता का भाई अरुणेश नौणी विश्वविद्यालय सोलन में पादप रोग विभाग में पीएचडी द्वितीय वर्ष का छात्र है। अंकिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया।
विज्ञापन