फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hemraj of Manali himachal climbs Mount Pumori peak in Nepal

मनाली के हेमराज ने नेपाल में फतह की माउंट पुमरी चोटी

Tue, 18 May 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 May 2021 10:33 PM IST
सार

हेमराज ने 10 मई को 2 बजकर 35 मिनट पर नेपाल में माउंट पुमरी को फतह किया। इसके बाद उन्हें नीचे उतरने में काफी समय लगा। जब वह सकुशल नीचे उतरे तो उन्होंने नेपाल से अपने परिजनों को इस कामयाबी की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Hemraj of Manali himachal climbs Mount Pumori peak in Nepal
मनाली के सोलंग गांव के हेमराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली के सोलंग गांव के हेमराज ने एवरेस्ट श्रृंखला की सबसे कठिन चोटी माउंट पुमरी (7161 मीटर) को अपने दल के साथ फतह किया है। इस चोटी को फतह करने वाले हेमराज पहले भारतीय बन गए हैं। अब तक किसी भी भारतीय ने इस चोटी पर विजय हासिल नहीं की थी। 

विज्ञापन


हेमराज की इस सफलता के बाद मनाली के सोलंग गांव में खुशी की लहर है। हेमराज ने 10 मई को 2 बजकर 35 मिनट पर नेपाल में माउंट पुमरी को फतह किया। इसके बाद उन्हें नीचे उतरने में काफी समय लगा। जब वह सकुशल नीचे उतरे तो उन्होंने नेपाल से अपने परिजनों को इस कामयाबी की जानकारी दी।
विज्ञापन


हेमराज ने मनाली के पर्वतारोहण संस्थान में बेसिक और एडवांस कोर्स पूरा किया है। नवंबर 2020 में उनकी ट्रेनिंग उत्तराखंड में हुई। जहां से 30 पर्वतारोहियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी चुनौतियों के लिए तैयार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने दल के साथ नेपाल गए। कठिन चोटी माउंट पुमरी को फतेह कर अपना नाम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों में दर्ज किया। हेमराज के बड़े भाई देवी चंद ने कहा कि हेमराज ने अपनी प्रतिभा और साहस के दम पर सफलता प्राप्त की। हेमराज ने सिर्फ हिमाचल और देश का नाम रोशन किया है। मनाली पहुंचने पर हेमराज का स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed