फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   harjeet in world martial arts games in south africa

वर्ल्ड मार्शल आर्ट गेम्स में दम दिखाएगा देवभूमि का गबरू

Fri, 05 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Fri, 05 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
harjeet in world martial arts games in south africa

देवभूमि का गबरू साउथ अफ्रीका में होने वाली 10वीं वर्ल्ड मार्शल आर्ट गेम्स में दम दिखाएगा। हिमाचल के कांगड़ा जिले के बैजनाथ के हरजीत ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई फर्स्ट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में अपने से ज्यादा वेट में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


दिल्ली में 1 से 3 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत की हरजीत का चयन वर्ल्ड गेम्स के लिए हुआ है। हरजीत 14 से 15 अक्तूबर  को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। इससे पहले भी हरजीत सेकंड नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप 2016 में गोल्ड मेडल और वर्ष 2015 में पहले यूथ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुका है।

विज्ञापन

प्रदेश का पहला मार्शल आर्ट खिलाड़ी है हरजीत

harjeet in world martial arts games in south africa

इस उपलब्धि को हासिल करने वाला हरजीत प्रदेश का पहला मार्शल आर्ट खिलाड़ी है। हरजीत ने बताया कि जब उसका चयन स्लोवानिया यूरोप में वर्ल्ड कप के लिए हुआ था तो उसे पैसों की दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

जबकि उसे प्रदेश सरकार से कोई मदद नहीं मिली थी। हरजीत ने कहा कि अब उनका लक्ष्य 10वीं वर्ल्ड मार्शल आर्ट में देश को गोल्ड जिताने का है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed