{"_id":"5a4239c84f1c1b74698c4113","slug":"haripur-college-kullu-two-nss-volunteer-selected-for-republic-day-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपथ पर परेड का हिस्सा बनेंगे हिमाचल ये दो युवा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राजपथ पर परेड का हिस्सा बनेंगे हिमाचल ये दो युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिपुर (कुल्लू)
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
हरिपुर कॉलेज के दो स्वयंसेवियों का चयन राष्ट्र स्तर पर हुआ है। एनएसएस के ओम प्रकाश का गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड में हिस्सा लेगा। साथ ही प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति के आवास पर उनके साथ मुलाकात भी करेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उरसेम लता ने कहा कि ओम प्रकाश का चयन 40 लाख स्वयंसेवियों में से हुआ है। इससे पहले इस साल गणतंत्र दिवस परेड में महाविद्यालय के सुमित ठाकुर का चयन हुआ था।
विज्ञापन
वहीं एनएसएस हरिपुर इकाई के छात्र सुमित ठाकुर का भी राजस्थान में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हुआ है। सुमित राजस्थान में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि सुमित ने इससे पहले सात बार हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
प्राचार्य शमशेर सिंह ने कहा कि दोनों स्वयंसेवी महाविद्यालय व सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। वहीं सुमित ठाकुर और ओमप्रकाश ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।