ज्ञान तोमर अंतरराष्ट्रीय कराटे में दम दिखाने जाएंगे जापान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा के ज्ञान सिंह तोमर कराटे में जौहर दिखाने जापान जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 21 से 22 जुलाई 2018 को होगी जिसमें ज्ञान सीनियर वर्ग की 55 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे।
जापान में आयोजन कमेटी से प्रतियोगिता में भाग लेने का उन्हें पत्र भी मिल चुका है। हालांकि, आर्थिक विषमताओं से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। गिरिपार आंजभोज क्षेत्र के मूल निवासी ज्ञान सिंह तोमर एक निजी स्कूल में बतौर प्रशिक्षक कार्यरत हैं।
कराटे में सेकेंड डॉन ब्लैक बेल्ट रहे हैं। ऑल जापान कराटे संगठन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुमिते व काता (कराटे) प्रतियोगिता का आयोजन रखा है। जापान के हगो परफेक्चरल बुडो कॉन में 2 दिन 21 से 22 जुलाई तक टीम व एकल खिलाड़ी की स्पर्धा होगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक से डेढ़ लाख खर्च होना
ज्ञान सिंह तोमर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने की मन में हसरत रही है। जापान की आयोजन कमेटी का पत्र मिला है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक से डेढ़ लाख खर्च होना है।
इसलिए कोई कंपनी, संस्था या आर्थिक सहायता मिलने पर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने का सपना पूरा हो सकेगा। कुछ लोगों से सहयोग का आश्वासन भी मिला है।
एक निजी स्कूल में बतौर कोच कार्यरत ज्ञान तोमर ने बताया कि जापान जाने का सपना पूरा हो सका, तो भारत को मेडल हासिल करने को खूब पसीना बहाएंगे।