फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gurvinder singh will play ranji cricket

हिमाचल के इस क्रिकेटर ने रणजी में की दमदार वापसी

Mon, 26 Dec 2016 01:11 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 26 Dec 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
gurvinder singh will play ranji cricket

हिमाचल के प्रतिभाशाली ऑफ स्पिनर गुरविंदर सिंह टोली ने तीन वर्ष बाद रणजी ट्राफी क्रिकेट में वापसी की है। शानदार प्रदर्शन कर रणजी ट्राफी-2016 सीजन में वह देश के टॉप-3 स्पिनरों में शामिल रहे। सीजन में 6 मैच खेलकर हिमाचल टीम के लिए 21 विकेट झटके हैं। प्रदर्शन में सबसे अहम यह रहा कि जिस मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए, वह हिमाचल टीम ने जीता है। 

विज्ञापन


युवा ऑफ स्पिनर ने वर्ष 2012 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। रणजी ट्राफी में प्रदेश के लिए 5 मैच में 21 विकेट चटकाए थे। लेकिन, इसी बीच उनकी गेंदबाजी के एक्शन को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई गई। इसके चलते वह करीब 3 वर्ष तक हिप्र टीम से दूर रहे। लेकिन, उसने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन


खूब मेहनत कर गेंदबाजी एक्शन सुधारा। इस सीजन में वापसी करने वाले युवा स्पिनर के प्रदर्शन पर सबकी नजरें थीं। अमर उजाला से बात करते हुए पांवटा के गुरविंदर सिंह ने कहा कि 3 वर्ष पहले कैरियर खतरे में था। इस, शानदार वापसी के लिए एचपीसीए महासचिव विशाल शर्मा, उपाध्यक्ष अतर सिंह नेगी, हिप्र टीम कोच अभय शर्मा व किशन मोहन शर्मा का सबसे ज्यादा सहयोग रहा। 2 वर्ष तक अपना गेंदबाजी एक्शन सुधारा। इसके बाद चेन्नई में नए एक्शन के साथ टेस्ट में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रणजी सत्र में जेएंडके के ऑफ स्पिनर परवेज रसूल ने सर्वाधिक 38, कर्नाटक के के गौतम ने 27 के बाद हिमाचल के टोली ने 6 मैच 21 विकेट लेकर तीसरे सफल ऑफ स्पिनर गेंदबाज होने का गौरव मिला है। सबसे सफल मैच केरल के साथ 7 विकेट और मैन ऑफ द मैच रहे, छत्तीसगढ़ के साथ 6 व गोवा टीम के साथ 5 विकेट लिए। इन सभी मैचों में हिप्र की टीम ने जीत दर्ज की। 


आईपीएल से टीम इंडिया तक पहुंचने का लक्ष्य 
गुरविंद्र सिंह ने कहा कि आईपीएल में चयन को पसीना बहा रहे हैं। जनवरी से नार्थ इंडिया के हिमाचल टी-20 मैच शुरू हो रहे हैं। इसमें शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल खेल कर इंडिया टीम में शामिल होने के लिए पसीना बहाएंगे। हिमाचल के लिए अब तक 8 टी-20 मैचों में मात्र 5.5 इकोनॉमी से 8 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed