{"_id":"587b36da4f1c1bd103efe03d","slug":"gunjan-in-reality-show-saregamapa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारेगामापा में गूंजेगी शिमला की बेटी की आवाज","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सारेगामापा में गूंजेगी शिमला की बेटी की आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Jan 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की बेटी गूंजन ठाकुर की आवाज अब जीटीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटल चैंप’ में गूंजेगी। गुंजन ने 7 जनवरी को दिल्ली में ऑडिशन दिया था, जिसमें उसका चयन हुआ है। दस वर्षीय गुंजन सुन्नी के धरोगड़ा गांव की निवासी हैं।
विज्ञापन
उनके पिता कांट्रेक्टर हैं और माता आबकारी विभाग में कार्यरत है। दोनों माता-पिता बेटी की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। गुंजन की माता ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक है और वह प्ले बैक सिंगर बनना चाहती है। गुंजन की इस उपलब्धि के लिए रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन