फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Girija mankotia passed HAS exam at age 23, became DTO in himachal

गिरिजा ने 23 साल की उम्र में पास की एचएएस परीक्षा, बनीं डीटीओ

Wed, 27 Nov 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)/मैहला (चंबा)/कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)/मैहला (चंबा)/कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Girija mankotia passed HAS exam at age 23, became DTO in himachal
गिरिजा मनकोटिया - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के परीक्षा परिणाम में इंदौरा उपमंडल के हगवाल की गिरिजा मनकोटिया ने छठा स्थान हासिल किया है। एचएएस की मेरिट के आधार पर 23 उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग पदों के लिए किया गया।

विज्ञापन


इसमें गिरिजा मनकोटिया ने छठा स्थान प्राप्त कर डीटीओ के पद पर तैनाती की गई है। गिरिजा मनकोटिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। गिरिजा ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनना है।
विज्ञापन


गिरिजा ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में एचएएस पास कर क्षेत्र के नाम रोशन किया है। इन्होंने बीए ऑनर्स और लोक प्रशासन विषय में एमए की है। पिता देवेंद्र मनकोटिया कारोबारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा के अनिल कुमार बीडीओ, कुमारसेन के देवेंद्र बने कोषाधिकारी

Girija mankotia passed HAS exam at age 23, became DTO in himachal

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा 2018 की मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होकर चंबा की ग्राम पंचायत गागला के गांव कुराहं के अनिल कुमार पुत्र नरोत्तम सिंह ने नाम चमकाया है।  प्रदेश भर में 18वीं  रैकिंग हासिल करने के बाद अनिल कुमार का चयन बीडीओ पद के लिए हुआ है।  अनिल कुमार ने बताया कि उनके पिता नरोत्तम सिंह सशस्त्र सीमा बल में आरक्षी के पद पर नियुक्त हैं। जबकि, माता कुशल गृहिणी हैं। अनिल कुमार ने जमा दो तक की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक विधालय मैहला से विज्ञान संकाय में की है और वर्ष 2014 मे राजकीय स्नातक महाविद्यालय चंबा से बीएससी की है। अनिल कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। 


चुनौतियों से जूझकर देवेंद्र ने पास की एचएएस परीक्षा
 कुमारसैन के सुनड़ी गांव डॉकघर कोटला के निवासी देवेंद्र वर्मा ने राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवेंद्र वर्मा का इस परीक्षा में 13वां रैंक आया है। उन्हें कोषाधिकारी का पद मिला है। देवेंद्र वर्मा का बचपन का जीवन काफी चुनौतियों पूर्ण रहा है। प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही उनके  माता-पिता का देहांत हो गया था। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक स्कूल गलानी और जमा दो सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर शिमला से की है। इसके बाद एनआईटी हमीरपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की। बीटेक करने के बाद इन्होंने इंडियन ऑयल गुजरात में नौकरी की है। इसी दौरान उन्होंने वन विभाग की परीक्षा उत्तीर्ण की और वे वन विभाग रामपुर में रेंज ऑफिसर के पद नियुक्त हो गए। वर्तमान में ये वन विभाग रामपुर के कार्यालय में कार्यरत हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन रीना और परिवार के अन्य सदस्य को देते हैं। इनकी धर्मपत्नी सुरभि वर्मा राजस्थान प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed