फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Franch Govt will give scholarship to Himachali girl Sharini Singla.

विदेशों में चमकी हिमाचल की बेटी, फ्रांस सरकार ने दी स्कॉलरशिप

Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Franch Govt will give scholarship to Himachali girl Sharini Singla.
शरीनी सिंगला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के रामपुर की होनहार बेटी ने इलाके का नाम विदेश में खूब चमकाया है। रामपुर की इस बेटी की प्रतिभा को देख फ्रांस सरकार ने उसे दो साल के लिए स्कालरशिप देकर वहां पर पढ़ाई का न्योता दिया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व वह जर्मनी की एक डॉट कंपनी में तीन माह का प्रशिक्षण भी ले चुकी है। रामपुर की शरीनी सिंगला पुत्री राजीव सिंगला ने पेक यूनिर्वसीटी ऑफ टेक्नालाजी से बीटेक ऐरो स्पेस इंजीनियरिंग में चार वर्ष का कोर्स पूरा किया है।
विज्ञापन


हाल ही में चंडीगढ़ में 27 जून को देशभर से चयनित आठ युवाओं को फ्रेंच एंबेसी द्वारा स्कॉलरशिप देकर सम्मानित भी किया गया है। शरीनी सिंगला ने बताया कि उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए सात वर्षों में दिन-रात एक कर कड़ी मेहनत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत के दम पर बेटियों के लिए मिसाल बनी शरीनी

Franch Govt will give scholarship to Himachali girl Sharini Singla.

इसका श्रेय वह अपने माता-पिता और गुरुजनों को देना चाहती हैं। जिनके आशीर्वाद से आज उसे भारत के बाहर फ्रांस में देश का नाम रोशन करने का अवसर प्रदान हुआ है।

रामपुर में अपना कारोबार करने वाले शरीनी के पिता राजीव सिंगला ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है और फ्रांस सरकार द्वारा वजीफा लगाया जाना काफी गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि उनके साथ साथ पूरे रामपुर क्षेत्र की जनता को भी अपनी बेटियों को हर क्षेत्र में आगे लाना चाहिए, जिससे बेटियां समाज में अपने परिजनों का नाम रोशन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed