फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fourth class employee son appointed as a officer in bank of india

फोरथ क्लास कर्मचारी का बेटा बना बैंक में क्रेडिट अफसर

Sat, 24 Mar 2018 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चांजू (चंबा)
अमर उजाला ब्यूरो, चांजू (चंबा) Updated Sat, 24 Mar 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
fourth class employee son appointed as a officer in bank of india

दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत की बदौलत मंजिल मिल ही जाती है। ऐसा ही कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह क्षेत्र की पंचायत चांजू के गांव जाखला के पवन कुमार ने।

विज्ञापन


आईबीपीएस परीक्षा पास कर पवन का बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के रूप में चयन हुआ है। पवन कुमार के पिता कुंआर सिंह लोक निर्माण विभाग में बेलदार है। जबकि माता द्रोपतो देवी गृहिणी है।
विज्ञापन


बेटे की इस उपलब्धि पर माता फूले नहीं समा रही है तो पिता अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रहे है। पूरे क्षेत्र में लोग पवन को बधाई दे रहे हैं। वर्तमान में पवन ऑडिट डिपार्टमेंट में ऑफिसर है और कांगड़ा सर्किल में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने प्रारंभिक शिक्षा चांजू स्कूल में हासिल की। जबकि आगामी पढ़ाई धर्मशाला में की। पवन के मुताबिक चयन होने के बाद अब जल्द ही ज्वाइनिंग मिलेगी। पवन ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed