फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four players playing in Tokyo Olympics have taken training from coach Romesh Pathania

हमीरपुर: टोक्यो ओलंपिक में खेल रहे चार खिलाड़ी कोच रोमेश पठानिया से ले चुके हैं प्रशिक्षण

Tue, 03 Aug 2021 02:24 PM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Aug 2021 02:24 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम की दीवार कह जाने वाले गोलकीपर श्रीजेश भी पठानिया से गोलकीपिंग की बारीकियां सीख चुके हैं। इसके अलावा रुपेंद्र पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा भी उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Four players playing in Tokyo Olympics have taken training from coach Romesh Pathania
अंतरराष्ट्रीय कोच रोमेश पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में खेल रही पुरुष हॉकी टीम के चार खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कोच रोमेश पठानिया के शिष्य रह चुके हैं। मेजबान जापान के साथ मैच के 34वें मिनट में गोल दागने वाले शमशेर सिंह वर्तमान में भी शिष्य हैं। भारतीय टीम की दीवार कह जाने वाले गोलकीपर श्रीजेश भी पठानिया से गोलकीपिंग की बारीकियां सीख चुके हैं। इसके अलावा रुपेंद्र पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा भी उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शमशेर सिंह को करीब छह साल पहले जूनियर नेशनल के कैंप से बाहर कर दिया गया था। वह निराश होकर उनके पास आया। जिसके बाद उसने अपनी ट्रेनिंग शुरू की। शमशेर गेम मेकर हैं। वहीं श्रीजेश, रूपेंद्र और बरेंद्र भी उनसे प्रशिक्षण ले चुके हैं। उन्होंने देश की हॉकी टीम के 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी जताई और महिला, पुरुष टीम को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उनके शिष्य दिनेश नाइक 1996 में ओलंपिक खेले थे। इतने सालों बाद पदक की उम्मीद जगी है। जिस तरह से दोनों टीमें खेल रही हैं, उससे मेडल पक्का लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed