{"_id":"601147be0a004006d211f090","slug":"for-the-construction-of-atal-tunnel-chief-engineer-of-bro-purushothaman-will-get-the-ati-vishisht-seva-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टनल निर्माण के लिए बीआरओ के मुख्य अभियंता पुरुषोत्तमन को मिलेगा अति विशिष्ट सेवा मेडल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
अटल टनल निर्माण के लिए बीआरओ के मुख्य अभियंता पुरुषोत्तमन को मिलेगा अति विशिष्ट सेवा मेडल
Wed, 27 Jan 2021 10:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अभियंता इंजीनियर केपी पुरुषोत्तमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामरिक महत्व की अटल टनल रोहतांग के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले बीआरओ के मुख्य अभियंता इंजीनियर केपी पुरुषोत्तमन का विशिष्ट सेवा मेडल के लिए चयन हुआ है। केरल के कन्नूर के रहने वाले पुरुषोत्तमन ने कई चुनौतियां पार कर अटल टनल का निर्माण करवाया है। टनल तीन अक्तूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को समर्पित की है। हिमालय की पहाड़ियों को चीरकर बनाई गई यह सुरंग देश का गौरव है, जिसे रक्षा मंत्रालय के अधीन पूरा करने में दस वर्ष का समय लगा है।
विज्ञापन
बीआरओ के मुख्य अभियंता पुरुषोत्तमन ने बताया कि चीन के साथ सीमा संघर्ष जारी रहने के कारण इस परियोजना का महत्व अधिक था। इसके बनने से 46 किलोमीटर दूरी कम हुई है। उन्हें अटल टनल के कार्य को पूरा करने के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए उनका चयन किया है। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, पूर्व विधायक रवि ठाकुर सहित लाहौल-स्पीति की जनता ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन