फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First International Boxer From himachal Digvijay singh

देवभूमि के इस जवान ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में रच दिया इतिहास

Tue, 01 Nov 2016 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 01 Nov 2016 06:43 AM IST
विज्ञापन
First International Boxer From himachal Digvijay singh

बॉक्सिंग के प्रोफेशनल मुकाबले में हिमाचल के बॉक्सर ने नया इतिहास रचा है। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत दिग्विजय सिंह ने समय का अभाव होते हुए भी हिमाचल से पहला अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल स्तर का बॉक्सर बनने का खिताब अपने नाम किया है। कोच अनुराग वर्मा की देखरेख में इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में दिग्विजय सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कोटखाई में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग मुकाबले में यूगांडा के बॉक्सर मुसा को मात दी। 29 अक्तूबर को कोटखाई में यूगांडा और भारत के बीच प्रोफेशनल मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमाचल के दिग्विजय सिंह ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाकर रखी और अंत तक मैच पर अपना दबदबा कायम रखा।

विज्ञापन

कोटखाई में हुए मुकाबले में यूगांडा के बॉक्सर को दी मात

First International Boxer From himachal Digvijay singh

प्रतियोगिता में रेडक्रॉस की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद हुईं। उन्होंने हिमाचल के बॉक्सर दिग्विजय सिंह के खेल से प्रभावित होकर उनकी खूब प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने विजेता दिग्विजय सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रोफेशनल बॉक्सिंग आर्गेनाइजेशन हिमाचल के अध्यक्ष महेंद्र स्तान और महासचिव मुकेश मेहता ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने

सीएम सुरक्षा बल में व्यस्त कार्यप्रणाली के बावजूद भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखी। कोच अनुराग वर्मा की देखरेख में दिग्विजय सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। अब दिग्विजय प्रोफेशनल मुक्केबाजी के अन्य मुकाबलों के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed