{"_id":"5fb66bf6a98c053f5e5402e8","slug":"first-in-himachal-s-priyanjali-national-speech-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की प्रियांजली राष्ट्रीय भाषण स्पर्धा में प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की प्रियांजली राष्ट्रीय भाषण स्पर्धा में प्रदेश में प्रथम
Thu, 19 Nov 2020 06:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Nov 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
छात्रा प्रियांजली शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर गंगटोली की छात्रा प्रियांजली शर्मा ने राष्ट्रीय भाषण स्पर्धा में हिमाचल में पहला स्थान हासिल किया है। वेबिनार के माध्यम से हुई स्पर्धा में देश भर से एक लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया। बेटी की उपलब्धि से उसके परिजनों में भी काफी उत्साह है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से इंटरनेशनल नैचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन ने प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर भाषण स्पर्धा करवाई थी।
विज्ञापन
इसमें 14 राज्यों से करीब एक लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया। सरस्वती विद्या मंदिर गंगटोली में आठवीं की छात्रा प्रियांजली शर्मा ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। वेबिनार के माध्यम से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सभी राज्यों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रियांजली के पिता कपिल देव प्रेमी व माता रजनी शर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन