फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First award to Kangra painter Deepak Bhandari

कांगड़ा के चित्रकार दीपक भंडारी को प्रथम पुरस्कार

Sun, 26 Aug 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Aug 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
First award to Kangra painter Deepak Bhandari

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी की ‘पहाड़ी लघु चित्रकला और चंबा रुमाल प्रतियोगिता‘ के वर्ष 2017 के पुरस्कार घोषित कर दिए गए हैं। अकादमी सचिव डॉ. कर्म सिंह ने कहा कि पहाड़ी लघु चित्रकला और चंबा रुमाल प्रतियोगिता योजना नियम के अनुसार वर्ष 2017 के लिए पहाड़ी चित्रकारों और चंबा रुमाल शिल्पियों से उनकी स्वरचित दो-दो नवीनतम कलाकृतियां आमंत्रित की गई थीं।

विज्ञापन


दोनों विधाओं के प्रत्येक पुरस्कृत कलाकारों को प्रथम पुरस्कार 15000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये की राशि के अतिरिक्त अंगवस्त्र आदि भी प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण अकादमी के भव्य समारोह में किया जाएगा। 
विज्ञापन


कहा कि पुरस्कारों का चयन 24 अक्तूबर 2017 को निर्णायक मंडल की बैठक में किया गया था। चुनाव आचार संहित के कारण पुरस्कारों की घोषणा नहीं की जा सकी थी। मुख्यमंत्री और अध्यक्ष अकादमी जयराम ठाकुर के चयनित पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 के पहाड़ी लघु चित्रकला प्रतियोगिता में कृष्ण लीला और वेणु गोपाल कलाकृतियों के लिए शाहपुर, कांगड़ा के चित्रकार दीपक भंडारी को प्रथम पुरस्कार, रामायण चित्र और गीत गोविंद कलाकृतियों के लिए धर्मशाला के चित्रकार मोनू कुमार को द्वितीय और त्रयंबकेश्वर महादेव और गीत गोविंद कलाकृतियों के लिए चंबा के परीक्षित शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा।


चंबा रुमाल के लिए प्रथम पुरस्कार कृष्णा इन गार्डन और दान लीला रुमालों के लिए चंबा की अनीता,  ढोलकी रास और गोल रास रुमालों के लिए चंबा की पिंकी को द्वितीय और रस मंडल (चंबा शैली) रुमाल के लिए कमला चड्ढा को तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। पहाड़ी लघु चित्र कला के लिए 17 चित्रकारों और चंबा रुमाल के लिए 7 शिल्पियों से कुल 48 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed