फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmer's daughter won gold in the 3,000 meter race at rampur shimla

किसान की बेटी ने तीन हजार मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

Tue, 02 Jul 2019 09:59 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter won gold in the 3,000 meter race at rampur shimla
उपमा - फोटो : अमर उजाला

किसान की बेटी ने मैराथन में नाम चमकाया है। शिमला में अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस पर करवाई गई हाफ मैराथन में दुर्गम पंचायत किन्नू की उपमा ने तीन हजार मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की छात्रा उपमा ने 16 से 30 वर्ष की आयु सीमा में तीन हजार मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। उपमा ने प्रथम पुरस्कार में गोल्ड मेडल, पांच हजार की नकद राशि और प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।
विज्ञापन


किन्नू स्कूल के डीपीई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उपमा दौड़ के साथ-साथ कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, भारोत्तोलन में भी नाम चमका चुकी है। उपमा के पिता शशि कुमार पेशे से किसान हैं और माता जिलू देवी गृहिणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय डीपीई दुर्गा प्रसाद और अपने माता-पिता को दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप, ईश्वर चौहान, उर्मिला सहित अन्य शिक्षकों ने उपमा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed