फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex-serviceman Dinesh won bronze medal in Para National Shooting

पूर्व सैनिक दिनेश ने पैरा नेशनल शूटिंग में जीता कांस्य पदक

Sat, 06 Mar 2021 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Mar 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman Dinesh won bronze medal in Para National Shooting
दिनेश कुमार ने पैरा नेशनल शूटिंग में जीता कांस्य पदक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश को पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पहली बार कांस्य पदक मिला है। जिला सोलन निवासी हवलदार दिनेश कुमार (सेवानिवृत्त) ने एक से पांच मार्च तक मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन मिक्स्ड एसएच वन में यह मेडल जीता है। इस चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए दिनेश कुमार ने 602.1 प्वाइंट हासिल कर अपनी श्रेणी में तीसरा स्थान पाया और कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन


वर्ष 2002 नवंबर में डेरा बाबा नानक गुरदासपुर में हुए माइन ब्लास्ट में दिनेश ने एक टांग खो दी थी। स्वास्थ्य कारणों से जून 2008 में वह हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल ईश्वर रोहाल ने इस पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पहला मेडल जीतने पर खुशी जताई है। दिनेश कुमार ने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी हिम्मत नहीं हारी और एक टांग खोने के बावजूद अपने मनोबल को गिरने नहीं दिया और अपना लक्ष्य तय कर जीवन को जिंदादिली से जीना सीखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed