फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Vinay Bhardwaj conferred with Best Public Health Dentist Award

डॉ. विनय भारद्वाज सर्वश्रेष्ठ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 09 Jan 2021 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jan 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vinay Bhardwaj conferred with Best Public Health Dentist Award
डॉ. विनय भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज सर्वश्रेष्ठ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट पुरस्कार 2020 से सम्मानित किए गए हैं। नेशनल हेल्थ प्रोफेशन अवार्ड में नामित होने के उपरांत और पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें यह सम्मान और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें शैक्षणिक उपलब्धियों शोध पत्र प्रकाशन एवं आम जनमानस को दांतों की बीमारियों के प्रति जागरूकता के विषय बाद प्रतिभा के अवलोकन पर दिया गया है। डॉ. विनय के अब तक 90 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वह विदेशों में 4 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले चुके हैं। इनमें 2 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक विवेचन पुरस्कार मिले हैं। उधर, डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने डॉ. विनय भारद्वाज को बधाई दी है।                   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed