{"_id":"5bd30924bdec221e2f5b5a18","slug":"dr-shikha-sharma-will-get-two-gold-medal-from-president-ram-nath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के हाथों दो गोल्ड मेडल लेंगी सेवानिवृत्त सेना जवान की बेटी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राष्ट्रपति के हाथों दो गोल्ड मेडल लेंगी सेवानिवृत्त सेना जवान की बेटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले के सेवानिवृत्त सेना जवान की बेटी राष्ट्रपति के हाथों दो मेडल हासिल करेगी। बिलासपुर के ठंडोडा (घुमारवीं) गांव में जन्मी शिखा शर्मा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथ से एक साथ दो गोल्ड मेडल लेगी।
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद इसी महीने पांच अक्तूबर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बपयाड़ में सेवाएं देना शुरू की हैं। टीएमसी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शिखा शर्मा को एक साथ दो गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
शिखा के पिता विद्या सागर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता अनिता शर्मा गृहिणी हैं। शिखा का बड़ा भाई सेना में कैप्टन है। पिता सेना में होने के कारण शिखा की प्रारंभिक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय देहरादून से हुई है।
विज्ञापन
शिखा ने टीएमसी के वर्ष 2012 बैच के एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) पेडियॉट्रिक्स और गायनी एंड आब्सटेट्रिक्स में टॉप किया है, जिसके लिए उन्हें दो गोल्ड मेडल मिल रहे हैं। शिखा शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना उनका लक्ष्य है।