फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr rohit appointed as assistant commandant in BSF Una Himachal pradesh

रोशन किया नाम, डॉ. रोहित बने बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट

Sun, 30 Dec 2018 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Dec 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Dr rohit appointed as assistant commandant in BSF Una Himachal pradesh

नगर परिषद संतोषगढ़ के डॉ. रोहित वर्मी बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट (एमओ) पद पर नियुक्त हुए हैं। डॉ. सुदर्शन वर्मी और महिला चिकित्सक अमृत वर्मी के पुत्र रोहित वर्मी ने बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त कर संतोषगढ़ नगर का नाम रोशन किया है। रोहित के पिता सुदर्शन वर्मी ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही सीमा सुरक्षा बल में जाकर देश सेवा करने का सपना देखा करता था।

विज्ञापन


रोहित ने आठवीं कक्षा तक शिक्षा शिवालिक मॉडल स्कूल नया नंगल से प्राप्त की। इसके बाद डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत रोहित ने 2015 में यूक्रेन से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन


इसके बाद दिसंबर 2017 में रोहित का सीमा सुरक्षा बल में चयन हो गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब 29 दिसंबर को रोहित वर्मी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट का पद हासिल किया है। रोहित का कहना है कि बचपन से ही सीमा सुरक्षा बल में जाकर देश सेवा करने का सपना था, जो अब पूरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed