{"_id":"5cdbc1ebbdec22071212cd31","slug":"dr-pranita-thakur-get-academic-achievement-and-leadership-excellence-award-in-illinois","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकागो विवि में पालमपुर की डॉ. प्रणीता को एक्सीलेंस अवॉर्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
शिकागो विवि में पालमपुर की डॉ. प्रणीता को एक्सीलेंस अवॉर्ड
Wed, 15 May 2019 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 15 May 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
डॉ. प्रणीता ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
पालमपुर उपमंडल के खलेठ गांव की डेंटल मेडिसन की एमडी डॉ. प्रणीता ठाकुर को अमेरिका के इलीनोइस विवि शिकागो में अकेडमिक अचीवमेंट एंड लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है। डॉ. प्रणीता शिकागो में अपने पति नवदीप ठाकुर के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
डॉ. प्रणीता खलेठ निवासी राजेंद्र ठाकुर और कमला ठाकुर की बेटी हैं। प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल पालमपुर से हासिल की। इसके बाद डेंटल कॉलेज सुंदरनगर से डेंटिस्ट की डिग्री पूरी की। शादी के बाद पढ़ाई के लिए शिकागो में इलीनोइस विश्वविद्यालय में दाखिला लिया।
विज्ञापन