{"_id":"5a24145b4f1c1bf4688bf11b","slug":"divya-of-hamirpur-won-state-level-athletics-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय एथलेटिक्स मीट में दिव्या बनीं हिमाचल की सर्वश्रेष्ठ धाविका ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स मीट में दिव्या बनीं हिमाचल की सर्वश्रेष्ठ धाविका
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में आयोजित स्कूली बच्चों की राज्यस्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स मीट के अंतिम दिन हमीरपुर जिले की धाविका दिव्या ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा। दिव्या ने 100 मीटर, 200 मीटर और 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
दिव्या को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ धाविका घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली दिव्या का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र के रत्नागिरी में होगी।
विज्ञापन
दिव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों और कोच डॉ. पवन कुमार वर्मा को दिया है। दिव्या के कोच राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिव्या को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ धाविका घोषित किया गया है। दिव्या नेशनल स्तर पर भी पदक हासिल कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।