फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Divya joined indian army as a lieutenant

होनहार बेटी सेना में बनी लेफ्टिनेंट, रोशन किया प्रदेश का नाम

Thu, 22 Mar 2018 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आनी (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, आनी (कुल्लू) Updated Thu, 22 Mar 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Divya joined indian army as a lieutenant

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी की होनहार बेटी दिव्या मक्कड़ ने कड़ी मेहनत और लगन से सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिजनों और गुरुजनों के साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। समूचे आनी क्षेत्र को ऐसी होनहार बेटी पर नाज है। 

विज्ञापन


आनी की निवासी दिव्या मक्कड़ ने प्रारंभिक शिक्षा न्यू पब्लिक स्कूल कुल्लू से ग्रहण की। उसके बाद आगे की शिक्षा आनी स्थित हिमालयन मॉडल जमा दो स्कूल में हासिल की।
विज्ञापन


दिव्या ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और उसने जिला और राज्य स्तर तक नाम कमाया।

मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर में प्रवेश लिया, जहां से अपने ट्रेड में टॉप कर डिप्लोमा हासिल किया।

दिव्या ने सपने को साकार करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखा और कड़ी मेहनत कर प्रौद्योगिकी स्नातक में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब से डिग्री हासिल कर पूरे विश्वविद्यालय में टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती होकर दिव्या ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दिव्या की माता शिक्षा को अपनी होनहार बेटी पर नाज है।

दिव्या दो अप्रैल से भारतीय सेना प्रशिक्षण संस्थान, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई ओटी में ग्यारह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। दिव्या ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed