अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठी हिमाचल की बेटी, जीती इतनी राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मंडी की बेटी दिव्या गुप्ता ने अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके कठिन सवालों के जवाब दिए हैं। मंगलवार को दिव्या गुप्ता ने फास्टेस्ट फिंगर के माध्यम से जहां हॉट सीट तक का सफर पूरा किया।
वहीं पहले दिन 20 हजार रुपये की धनराशि भी जीती। बुधवार को दिव्या गुप्ता आगे खेलेगी। मंडी के सुंदरनगर की दिव्या गुप्ता जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला में एडिशनल अहलमद के पद पर तैनात है।
जबकि उसने निजी विवि से एमटेक किया है। दिव्या के पिता कमल किशोर गुप्ता प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग से सह निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और कांगड़ा में उपनिदेशक उच्च शिक्षा के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। दिव्या की माता तृप्ता गुप्ता रावमापा सुंदरनगर में राजनीतिक विज्ञान की प्रवक्ता हैं।
ऐसे पहुंची केबीसी में
दिव्या गुप्ता ने बताया कि वह अकसर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पूछे गए प्रश्नों के जवाब देती रहती थीं। करीब एक करोड़ 98 लाख फोन कॉल में से उनका नंबर भी चुना गया था। दिल्ली में 10 और 11 जुलाई को पहले राउंड का ऑडिशन हुआ था।
इसके बाद नौ अक्तूबर को उनको फोन करके उनके चयन की सूचना मिली थी। वहीं दिव्या के पिता कमल किशोर गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी इस पायदान तक पहुंची है। इससे बड़ी उनके लिए कोई बात नहीं हो सकती है।
बच्चन की आवाज ही उनकी पर्सनैलिटी
दिव्या गुप्ता के अनुसार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पैसा जीतना ही उनका मुख्य लक्ष्य नहीं रहा है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करना उनकी जिंदगी अहम पलों में से एक है। अमिताभ बच्चन की पर्सनैलिटी उनकी आवाज से है। वह लोगों को उनकी ओर चुंबक की तरह खींचती है।