फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dimple kumari sub inspector in himachal police

सब इंस्पेक्टर बन बेटी ने चमकाया जिले का नाम

Tue, 12 Jul 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Updated Tue, 12 Jul 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
dimple kumari sub inspector in himachal police

बंजार उपमंडल की पलाहच पंचायत के जमद गांव की डिंपल कुमारी ने इलाके का नाम रोशन किया है। डिंपल पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर चुनी गई हैं। कड़ी मेहनत और लग्न से डिंपल ने यह मुकाम हासिल किया है। सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर खाकी पहनने वाली डिंपल की उपलब्धि से गांव समेत उपमंडल में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


सूबे में 16 उम्मीदवार बतौर सब इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इनमें बंजार उपमंडल की डिंपल भी शामिल है। डिंपल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक स्कूल शटयाउगी, दसवीं की परीक्षा राजकीय हाई स्कूल पलाहच और जमा दो की परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंजार से पास की है। इसके बाद गवर्नमेंट कॉलेज बंजार से बीकॉम और वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी से एमकॉम की।

विज्ञापन

कहा- कड़ी मेहनत से हासिल किया जा सकता है मुकाम

dimple kumari sub inspector in himachal police

डिंपल कुमारी ने रामेश्वरी संस्थान शाडाबाई से बीएड भी की है। डिंपल के पिता तिलकराज सेना से नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता प्रेमा देवी गृहिणी हैं। डिंपल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। डिंपल का कहना है कि उसके परिवार ने हर क्षण उसे प्रोत्साहित किया है। अब चयन के बाद वह पुलिस विभाग में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करके बंजार क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

डिंपल का कहना है कि कड़ी मेहनत से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उधर, पलाहच पंचायत की प्रधान फूलादेवी का कहना है कि डिंपल कुमारी ने एसआई की परीक्षा पास करके अपने माता पिता के साथ पूरी पलाहच पंचायत व बंजार उपमंडल का नाम रोशन किया है। डिंपल युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed