फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Devbhoomi Athlete sunil in 'The Great India Run'

दुनिया के 19 धावकों के साथ 1480 किमी दौड़ेगा देवभूमि का लाल

Mon, 18 Jul 2016 09:41 AM IST
हितेश शर्मा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 18 Jul 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Athlete sunil in 'The Great India Run'
सुनील - फोटो : फाइल फोटो

देवभूमि का सुनील अब दुनिया के 19 धावकों के साथ रेस लगाने को तैयार हैं। आज द ग्रेट इंडिया रन हो रही है। इसमें दुनिया के 19 धावक इंडिया गेट से गेट-वे ऑफ इंडिया तक 1480 किलोमीटर दौड़ेंगे। दिल्ली के इंडिया गेट से 19 जुलाई को सुबह 6 बजे दौड़ शुरू होगी। हिमाचल से अकेले सुनील दौड़ में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


इसका उद्देश्य सिर्फ दौड़ को प्रमोट करना है। द ग्रेट इंडिया रन का रूट दिल्ली स्थित इंडिया गेट से शुरू होगा। दौड़ गाजियाबाद, गुड़गांव, जयपुर, उदयपुर, अहमदाबाद, सिलवासा से होते हुए मुंबई स्थित द गेट-वे ऑफ इंडिया पहुंचेगी।
विज्ञापन


यहां 6 अगस्त को समापन होगा। 16 बार रक्तदान कर चुके सुनील ने कहा कि एक बार उन्होंने एक माह में 4 बार रक्तदान किया है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। ऐसा होता तो वह दौड़ नहीं पाते। सुनील हिमाचल के सिरमौर जिले के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दौड़ चुके हैं सुनील

Devbhoomi Athlete sunil in 'The Great India Run'

रेणुका विधानसभा के माइना गांव के सुनील शर्मा 22 मार्च, 2015 को चंडीगढ़ से 127 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाकर 13 घंटे 55 मिनट में रेणुका पहुंचे थे। इसके बाद चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए दौड़ लगाई। इसमें 250 किमी सफर 38 घंटे 25 मिनट में तय किया। पहली दौड़ में वह सेव फॉरेस्ट एंड सेव वाटर को लेकर दौड़े तो वहीं दिल्ली के लिए हुई दौड़ में उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा लेकर जागरूक किया।

ये एथलीट लेंगे हिस्सा
सुनील शर्मा के अलावा नेशनल अवार्ड प्राप्त दिल्ली के अरुण भारद्वाज, रितु जोशी, डेविड स्लाट्सगार्ड ब्रेडो, यूरी एसप्रेसन, मीनल कोटक, मेलानी डेलने, जुलिया कुलाकोवा, सिद्धार्थ चौधरी, श्रीकांत रेड्डी, नरेश भारद्वाज, दिनेश हेडा, रंजना देओपा, पिया हैनसन, जोगेंद्र चंदना, कौशल चौहान, सतीश गुजरन, श्वेता शर्मा और धानी कुमार एथलीट दौड़ में हिस्सा लेंगे। एक्टर मिलिंद सोमन दौड़ को प्रमोट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed