{"_id":"5b2b63234f1c1b6c4d8b7c8e","slug":"devansh-to-pursue-mbbs-from-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवांश ने पूरा किया दादा का सपना, यहां से करेगा एमबीबीएस","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
देवांश ने पूरा किया दादा का सपना, यहां से करेगा एमबीबीएस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला के श्यामनगर के देवांश शर्मा एम्स में एमबीबीएस करेंगे। देवांश ने दादा के सपने को पूरा किया है। पहले मौके में ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा पास की है। वे एम्स से डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करेंगे। देवांश ने प्रारंभिक शिक्षा हैप्पी पब्लिक स्कूल रामनगर से की है।
विज्ञापन
उसके बाद छठवीं से जमा दो तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय योल और हमीरपुर से की। इसी साल देवांश ने नीट की परीक्षा में भी 601 अंक हासिल किए। देवांश के पिता रंजन शर्मा शिक्षा विभाग में प्रवक्ता हैं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरांह में तैनात हैं।
विज्ञापन
माता नीना डोगरा केंद्रीय विद्यालय योल में टीजीटी हिंदी के पद पर तैनात हैं। देवांश शर्मा ने कहा कि उनके दादा शांति शर्मा भी शिक्षक रहे हैं। उन्होंने कहा कि दादा कहा करते थे कि परिवार से कोई डॉक्टर भी होना चाहिए, तभी से उन्होंने ठान ली थी कि वे डॉक्टर बनेंगे।
विज्ञापन
देवांश ने कहा कि उन्होंने नीट और एम्स की एमबीबीएस की तैयारी खुद ही की। कोचिंग सेंटर में वे सप्ताह के दो दिन जाते थे, जहां से परीक्षा के बारे में मार्गदर्शन लेते थे।