फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deshraj teacher of Chamba named in Nation's Pride Book of Records

नेशंस प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में चंबा के शिक्षक देशराज का नाम

Fri, 28 Aug 2020 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Aug 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Deshraj teacher of Chamba named in Nation's Pride Book of Records
शिक्षक देशराज - फोटो : अमर उजाला

नेशंस प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में चंबा के शिक्षक देशराज का नाम अंकित हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा खंड गरोला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका में तैनात शिक्षक देशराज बच्चों को गुणात्मक शिक्षा दे रहे हैं। वर्ष 2019 में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम नेशंस प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। प्राथमिक स्तर पर बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ खेल-खेल में शिक्षा देने, विद्यालय को स्मार्ट बनाने, कई प्रकार का लर्निंग मैटीरियल तैयार कर एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा व जीवन की बेहतरी के लिए अध्यापक देशराज को विद्यालय प्रबंधन समिति और कई संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। अध्यापक देशराज को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान, अवार्ड ऑफ एक्सीलैंस 2019, नवोदय क्रांति स्मार्ट टीचर अवार्ड, 26 जनवरी 2020 को जिला प्रशासन से सम्मान, अरविंदो सोसायटी, सृष्टि व हनीबी नेटवर्क संस्था, अरनी यूनिवर्सिटी इंदौरा और स्कूल प्रबंधन समिति सम्मानित कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed