{"_id":"5d8360b08ebc3e93c8165860","slug":"deepansh-will-represent-himachal-in-national-wrestling-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में दीपांश करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में दीपांश करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
Thu, 19 Sep 2019 05:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Sep 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
दीपांश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला के12वीं कक्षा के छात्र दीपांश राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दीपांश के चयन से स्कूल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
दीपांश ने कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 97 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में जिला का प्रतिनिधित्व किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
इसके चलते उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वह 97 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का स्थल एवं समय अभी चयनित नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्कूल के बारहवीं कक्षा के एक अन्य छात्र शौर्य का चयन जेवलिन थ्रो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता हमीरपुर में होगी। स्कूल के दो छात्र खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होने से स्कूल में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्य अपर्णा गोयल ने कहा कि इस सफलता का श्रेय दोनों खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक संजीव शर्मा व मनोज सिंह की कड़ी मेहनत को जाता है। प्रधानाचार्या ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।