फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   comedian prince garg story

कपिल शर्मा से कम नहीं ये कॉमेडी के किंग, चमकाया नाम

Mon, 09 Jan 2017 10:10 AM IST
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 09 Jan 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
comedian prince garg story

कॉमेडी के ये किंग किसी भी मायने में कपिल शर्मा से कम नहीं हैं। हिमाचल के कांगड़ा जिले के रहने वाले प्रिंस गर्ग ने कॉमेडी की दुनिया में अलग पहचान बना ली है। नेशनल चैनल डीडी किसान पर शुरू हुए ‘हंसाने का मुखिया कौन’ रियलिटी शो में हिमाचल के प्रिंस गर्ग ने धमाकेदार एंट्री की है। हिमाचली रंग और बोली को साथ लेकर टीवी पर आए प्रिंस ने दर्शकों को खूब लोटपोट किया।

विज्ञापन


शो में प्रिंस एकमात्र हिमाचली कलाकार हैं। इस शो की शुरुआत पांच जनवरी को हुई, जिसमें देश भर के हास्य कलाकारों ने अपनी हंसाने की कला को प्रस्तुत किया। प्रिंस ने रियलिटी शो के मंच पर अपनी एंट्री हिमाचली अंदाज में की। हिमाचल में आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों की वार्ता को हंसी भरे तरीके से प्रस्तुत किया। साथ ही पशु-पक्षी की आवाजें निकालकर दर्शकों को हंसाया। अब यह सिलसिला जारी रहेगा। 

विज्ञापन

‘हंसाने का मुखिया कौन’ में दर्शकों को किया लोटपोट

comedian prince garg story

आगामी दिनों में प्रसारित होने वाले एपीसोड में भी प्रिंस लोगों को हंसाते दिखाई देंगे। गौरतलब है कि शो में एंट्री के लिए प्रिंस गर्ग ने दिल्ली में ऑडिशन दिया था। इसमें देश भर के सैकड़ों हास्य कलाकार पहुंचे थे, जिसमें से 30 कलाकारों को शो के लिए चयनित किया गया था। शो की शूटिंग जयपुर में स्थित स्टूडियो में हुई है।

इस टीवी शो के निर्णायक मंडल में शामिल प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजीव ठाकुर, सुनील पॉल व प्रताप फौजदार हास्य कलाकारों की प्रतिभा को परख रहे हैं। 21 वर्षीय प्रिंस गर्ग गरली (कांगड़ा) के रखने वाले हैं। इस कॉमेडी शो का प्रसारण हर वीरवार व शुक्रवार को शाम साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक होगा। इसमें प्रिंस गर्ग लोगों को हंसाते नजर आएंगे। प्रिंस गर्ग ने प्रदेश भर के लोगों से आह्वान किया है कि शो को जरूर देखें और उन्हें सपोर्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed