फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chandan Dev Singh Katoch of himachal became the director of Rajkot AIIMS

हिमाचल के चंदन देव सिंह कटोच बने राजकोट एम्स के निदेशक

Thu, 25 Feb 2021 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, खैरा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, खैरा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Feb 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Chandan Dev Singh Katoch of himachal became the director of Rajkot AIIMS
चंदन देव सिंह कटोच बने राजकोट एम्स के निदेशक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के खैरा इलाके के कोठी गांव निवासी डॉ. चंदन देव सिंह कटोच राजकोट (गुजरात) एम्म के निदेशक बने हैं। वह कुछ समय पूर्व सेना मेडिकल कॉलेज पुणे से बतौर प्रोफेसर सेवारत हुए थे। पिता स्व. ईश्वर चंद कटोच व माता स्व. स्नेह लता कटोच के घर जून 1962 को जन्में डॉ. चंदन देव सिंह कटोच की आरंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा से हुई।

विज्ञापन


जम्मू मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की। जिला कांगड़ा की रक्कड़ सिविल डिस्पेंसरी से सेवाएं शुरू कीं। कुछ समय बाद ही उन्होंने सेना में सेवा शुरू कर दी। दिल्ली से एमडी और पुणे यूनिवर्सिटी से डीएम की डिग्री पास की। सेना में विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं दीं। हाल ही में एएफएमसी पुणे में बतौर वरिष्ठ सलाहकार मेडिसिन, प्रोफेसर और बतौर विभागाध्यक्ष सेवाएं दीं। उनके एक छोटे भाई डॉ. संजीव कटोच पशुपालन विभाग पालमपुर में बतौर पशु चिकित्सक उपमंडलीय प्रभारी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed