{"_id":"601157f08ebc3e56974e695d","slug":"br-chauhan-of-rohru-shimla-gets-president-s-police-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: रोहड़ू के बीआर चौहान को मिला राष्ट्रपति पुलिस मेडल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
शिमला: रोहड़ू के बीआर चौहान को मिला राष्ट्रपति पुलिस मेडल
Wed, 27 Jan 2021 05:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी कमांडिंग ऑफिसर बीआर चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के भजैन भलून (रोहड़ू) निवासी एसएसबी कमांडिंग ऑफिसर बीआर चौहान को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वह 54 बटालियन बीटीआर बिजनी में तैनात हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें इस पुरस्कार के लिए नामित किया है। चौहान को यह मेडल बटालियन के रेजिंग डे पर दिया जाएगा। बीआर चौहान 2016 से बोडो लैंड टैरिटोरियल रिजन में सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें 2014 में की उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इंडियन पुलिस मेडल दिया गया था।
विज्ञापन
चौहान को यह सम्मान मिलने पर उनकी पत्नी निर्मला चौहान, बेटी कंचन चौहान और बेटे निखिल चौहान ने खुशी जताई है। बेटा और बेटी ने कहा कि पिता बीआर चौहान उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं। चौहान ने स्कूल स्तर की शिक्षा भलून से और उसके बाद संजौली कॉलेज से स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद एचपीयू से एलएलबी 1985 में की। इसके बाद 1986 में वह सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में चयनित हुए और उन्होंने सब इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं शुरू कीं।
विज्ञापन