{"_id":"601438b538eae650d25e892c","slug":"bollywood-director-tarun-will-make-a-film-for-the-artists-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के कलाकारों के लिए फिल्म बनाएंगे तरुण","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के कलाकारों के लिए फिल्म बनाएंगे तरुण
Fri, 29 Jan 2021 10:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बड़सर(नादौन)
अमर उजाला नेटवर्क, बड़सर(नादौन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
तरुण शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में हिमाचल प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहे तरुण शर्मा अब प्रदेश में फिल्म बनाएंगे। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को फिल्मों में रोजगार देने के लिए तरुण शर्मा आगे आए हैं। तरुण शर्मा मूल रूप से बड़सर उपमंडल के गाहरा गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने दिल्ली के एक महाविद्यालय से डिग्री हासिल की है। इसी कॉलेज से अमिताभ बच्चन, सतीश कौशिक, कबीर खान भी पढ़े हैं।
विज्ञापन
ग्रेजुएशन करने के बाद 2010 में तरुण शर्मा मुंबई चले गए और उन्होंने बॉलीवुड में रहकर नाम कमाया। प्रदेश से उनका लगाव उन्हें यहां खींच लाया। इसी साल वह हिमाचल में फिल्म का निर्माण शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले के सलौनी में वह फिल्म बनाएंगे। जिसकी पटकथा लिखी जा चुकी है। इसके बाद कास्टिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। जिसमें हिमाचल के कलाकारों को भी लिया जाएगा। तरुण ने बताया कि उनकी यह फिल्म हमीरपुर जिले के सलौणी कस्बे के इर्द-गिर्द की पांच कहानियों पर आधारित है।
विज्ञापन