{"_id":"5e0eef87beab9831d602a9f1","slug":"bhuvnesh-wins-singing-competition-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के अंबाला में चमका चंबा का सितारा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हरियाणा के अंबाला में चमका चंबा का सितारा
Fri, 03 Jan 2020 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की अंबाला सिटी में हुई गायन प्रतियोगिता में चंबा के भुवनेश विजेता बने हैं। यह प्रतियोगिता एडीएफ सिने स्टूडियो की तरफ से 29 दिसंबर को करवाई गई। इसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रैंड फिनाले में छह प्रतिभागी बचे। इसमें चंबा के भुवनेश भी शामिल थे। छह प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर रही। निर्णायक मंडल को विजेता का नाम घोषित करने में काफी असमंजस रही।
विज्ञापन
एक जनवरी को अंबाला सिटी के पुलिस ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें चंबा के भुवनेश कुमार ने अपनी आवाज से निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसके चलते उन्हें विजेता घोषित किया गया। पंजाब के प्रसिद्ध गायक रेशम सिंह अनमोल व राइजिंग स्टार सीजन-3 के विजेता रहे आफताब ने भुवनेश को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
एडीएफ सिने कंपनी जल्द भुवनेश का ऑडियो निकालेगी। कंपनी के निदेशक आकाश ने भुवनेश के अच्छे भविष्य और कॅरिअर को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। भुवनेश गायकी के साथ पढ़ाई में भी नाम चमका चुके हैं। वह प्रदेश विश्वविद्यालय से एमफिल तथा तीन बार नेट उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनका सपना प्ले बैक सिंगर बनना है।
विज्ञापन