{"_id":"5ad606004f1c1b6e098b50b6","slug":"bhaviya-win-miss-india-teen-glory-award-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली की भविया ने जीता मिस इंडिया टीन ग्लोरी का खिताब","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मनाली की भविया ने जीता मिस इंडिया टीन ग्लोरी का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली की भविया पंडित ने दिल्ली में मिस इंडिया टीन ग्लोरी का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर अमन गांधी की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में भविया ने यह खिताब जीता।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मिस टीन, मिस इंडिया और मिसेज इंडिया स्पर्धा का आयोजन किया गया। भविया ने बताया कि इस स्पर्धा में देशभर से 15 लड़कियां फाइनल में पहुंची थीं। लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि प्रतियोगिता में उनकी ही जीत होगी।
विज्ञापन
इसके लिए उनकी माता विंदिका शर्मा और पिता अनिल शर्मा का अहम योगदान रहा है। भविया दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में जमा दो की छात्रा है।
उधर, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल की निदेशक कविता सुखराम नेगी, प्रिंसिपल एसएस संधू, आहल्या शर्मा, विजय, इंदिरा शर्मा, चंद्रा शर्मा, तनुजा रूडिंग्वा, नीलम शर्मा, अनीता शर्मा, अनिला डाबरा, नगर परिषद मनाली की अध्यक्षा शबनम तनवर व मीरा शर्मा ने भविया को बधाई दी है।
विज्ञापन