{"_id":"6025392f8ebc3ee9421c1066","slug":"bhanupriya-of-himachal-ranks-second-in-the-country-in-csir-ugc-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की भानु प्रिया का सीएसआईआर-यूजीसी नेट में देश में दूसरा स्थान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की भानु प्रिया का सीएसआईआर-यूजीसी नेट में देश में दूसरा स्थान
Thu, 11 Feb 2021 07:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर जिले की भानु प्रिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएसआईआर-यूजीसी नेट की परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की भानु प्रिया ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। भानु प्रिया पंजाब विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद जूलॉजी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने जून 2020 में यूजीसी नेट की परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम अब घोषित हुआ है।
विज्ञापन
इस परीक्षा में भानु प्रिया ने 200 में से 149 अंक हासिल कर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। भानु प्रिया के पिता केहर सिंह व्यवसायी हैं, जबकि माता पूनम बाला गृहिणी हैं। भानु प्रिया ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में घर पर ही रहकर यूजीसी नेट की तैयारी की है। वह आईआईटी खड़गपुर से पीएचडी करना चाहती हैं।
विज्ञापन